Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत कटौती पर सीएम नाराज, ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर बरसे

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2022)

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विद्युत कटौती को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अस्थाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से सख्त नाराजगी व्यक्त की है। सीएम धामी ने बिजली संकट पर विभाग के बैकअप प्लान को लेकर भी सख्त लहजा अपनाते हुए 24 घंटे के अंदर सॉल्यूशन के साथ आने को अधिकारियों को  कड़े निर्देश दिए हैं। उधर मुख्य सचिव ने भी अधिकारियों को कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रखें ताकि जनता को दिक्कत न हो।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में अनेक जगहों पर लंबे समय तक विद्युत कटौती से नागरिक परेशान हैं। यही नहीं विपक्ष भी ऊर्जा संकट को लेकर सरकार पर हमलावर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-