Breaking News

उत्तराखंड: पर्यटन कारोबार से बाहर किए जा रहे हैं स्थानीय कारोबारी, समुदाय विशेष की घुसपैठ के लिए बाहर से हो रही बड़े पैमाने पर फंडिंग

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)

हाल के वर्षों में पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में हुए डेमोग्राफिक चेज यानी जनसांख्यिकीय बदलाव के बाद यहां के पर्यटन कारोबार में भी समुदाय विशेष का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय में बाहरी लोगों की तेजी से घुसपैठ हुई है।

इस घुसपैठ का असर गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल के नैनीताल, भीमताल, रामनगर, बागेश्वर, जागेश्वर, रानीखेत व कौसानी में भी देखा जा सकता है। इन लोगों ने स्थानीय कारोबारियों से ऊंची कीमत पर होटल व लाज लीज पर लेकर संचालन शुरू कर दिया है। कुछ साल पहले तक स्थानीय लोगों द्वारा संचालित अधिकतर रेस्तरां भी अब इन्हीं के पास हैं। इनके कुछ संचालक तो संदिग्ध भी हैं।

बीते पांच सालों के इंटेलीजेंस इनपुट को देखें तो इनमें कुछ ऐसे भी लोग उभरे हैं जिनकी मजबूत आर्थिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। लेकिन, जब बात होटल को लीज पर लेने की आई तो उन्होंने सर्वाधिक बोली लगाई।

सुरक्षा एजेंसियां इस बदलाव को सामान्य नहीं मान रहीं। इनमें बड़े पैमाने पर बाहरी फंडिंग की भी बात सामने आ रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद, स्वार, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, अलीगढ़, नेपाल से सटे जिले महराजगंज, बिहार के पश्चिमी चंपारण, रक्सौल और पांच व्यक्ति नेपाल के भी चिह्नित किए गए हैं।

उत्तराखंड के पर्यटन कारोबार में समुदाय विशेष की घुसपैठ का असर बड़ा व्यापक है। यहां के होटलों में पहले वेटर, कुक व सफाईकर्मी स्थानीय लोग थे। लेकिन होटल लीज पर लेते ही स्थानीय लोगों को हटाकर ये काम समुदाय विशेष के बाहरी युवाओं को सौंप दिया गया। हालांकि नाम स्थानीय ही रखे हैं, जिससे किसी को शक न हो और कारोबार चलता रहे।

टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबार में भी पर्यटन के इस कॉकस ने बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। हल्द्वानी से लेकर चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ तक इनके कार्यालय खुले हैं। लग्जरी गाडिय़ों की रेंज भी बेहतर है। इस कारण स्थानीय लोग टूर एंड ट्रेवल्स कारोबार से धीरे-धीरे करीब बाहर होते जा रहे हैं।

आज स्थिति ये है कि नैनीताल जिले में अधिकतर टैक्सियां इन्हीं की चल रही हैं। रानीखेत, कौसानी का भी यही हाल है। डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे कुमाऊं में सत्यापन शुरू किया गया है। इसमें हम पयर्टन कारोबार के इस बदलाव को भी शामिल करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चत करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिस्ट्रीशीटर व हत्या आरोपी को भाजपा का जिलामंत्री बनाए जाने पर विवाद, 2008 हत्या कांड से जुड़ा नाम फिर चर्चा में

🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति इन दिनों विवादों के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-