Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चंपावत से लड़ें विधानसभा चुनाव :मेहरा

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2022)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद मेहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चंपावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

आनंद सिंह मेहरा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत से उप चुनाव लड़ते हैं तो ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चंपावत से उप चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से और ऐसी स्थिति में पूरी कांग्रेस पार्टी को गुटबाजी छोड़ एकजुट होकर हरीश रावत  को आगे बढ़ाना चाहिए।

लालकुआं सीट पर जो हरीश रावत के साथ गुटबाजी के तहत जो करारी हार मिली उस स्थिति को सुधारने के लिए हरीश रावत  को चंपावत से उपचुनाव लड़ा कर विधानसभा भेजना चाहिए । ताकि वह उत्तराखंड के सांस्कृतिक एवं पौराणिक मुद्दों को मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएं उत्तराखंड के हित के लिए हरीश रावत का जितना भी बहुत जरूरी है जिससे कि उत्तराखंड में कांग्रेस को एक नई ताकत और ऊर्जा मिले।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-