Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2022)

अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को बातचीत के बहाने घर से बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात्रि की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे गाजीपुर थाने का बीट स्टाफ गश्त पर था कि मयूर बिहार फेज तीन के पास भीड़ लगी देखी। लोगों ने बताया कि भाजपा नेता जीतू चौधरी खून से लथपथ पड़े हुये हैं। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल उपचार के लिए भेजा जहाँ उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 42 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी के रूप में हुई है.

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-