Breaking News

बढ़ते कोरोना केसों के बीच अब दिल्ली में भी मास्क लगाना होगा अनिवार्य, नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल, 2022)

राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना संभव है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में बढ़ते मामलों के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने मास्क को लेकर जुर्माने लगाने की किसी भी योजना से इनकार किया था।

जानकारी के अनुसार बैठक में फैसला लिया गया है कि अभी स्कूल बंद नहीं होंगे, स्कूल के लिए एक्सपर्ट से बात करके एसओपी जारी किए जाएंगे। साथ ही टेस्टिंग को और बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी है। वैक्सीनेशन को तेज करने का भी फैसला लिया गया है।

बताते चलें कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में दिल्ली और चार राज्यों को ‘‘जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन” की पांच सूत्रीय रणनीति का पालन करने की सलाह दी थी। साथ ही पत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान में मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-