Breaking News

अभी 2027 का मैच भी खेलेंगे, मैं बैटिंग के लिए तैयार: हरीश रावत

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल, 2022)

विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जोश बरकरार है। यही नहीं रावत ने हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी भी मांगी और उनमें अगले पांच साल के लिए फिर से जोश भी भरा। जो लोग यह समझ रहे हैं कि विस चुनाव में मिली हार के साथ हरीश रावत का सियासी सफर समाप्त हो गया है। उन्हें खुद हरीश रावत ने खुले मंच से संदेश दिया। कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है और वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी के मंच पर जहां चुनाव में मिली हार का दर्द छलका, वहीं एक-दूसरे पर वार-प्रतिवार भी हुए। काफी हद तक गिले-शिकवे भी दूर होते दिखाई दिए। पूर्व अध्यक्ष के अल्प कार्यकाल के जिक्र के साथ गढ़वाल की उपेक्षा का सवाल भी मंच पर उठा। एक छत के नीचे टुकड़ों में बंटी पार्टी को एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, वहीं उनमें अगले पांच साल के लिए फिर से जोश भी भरा। हरीश ने कहा कि ध्रुवीकरण के झूठ के बावजूद पार्टी ने पांच प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त किए हैं। हम 11 से 19 पर पहुंचे हैं। अगले पांच साल इतनी मेहनत करेंगे की सत्ता में वापसी से कोई नहीं रोक पाएगा।

हरीश रावत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, जोत सिंह गुनसोला जैसे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इस पीढ़ी के सभी नेता एक जीत के साथ विदाई चाहेंगे। हम सत्ता में वापसी के लिए प्रतीक्षा करेंगे। भाजपा ने भी 46 साल प्रतीक्षा की थी। हरीश ने कहा कि 2027 में हम जैसे सिपाहियों के पास आखिरी वक्त है। इसलिए उन्होंने पुन: डिजिटल सदस्यता भी ले ली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-