Breaking News

बड़ी घोषणा :सरकार एक जुलाई से देगी हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल, 2022)। अपने वादे पर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने के बाद बड़ी घोषणा की है। पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ये नया नियम यहां एक जुलाई, 2022 से लागू होगा।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले पहले ही आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने मीडिया के सामने कहा था कि पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को जल्द ही एक ‘खुशखबरी’ देने वाली है। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि इस विषय में उनकी पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से चर्चा हुई थी।

हालांकि, ये चर्चा का विषय है कि फ्री बिजली की सप्लाई जुलाई से शुरू होगी, जबकि मई-जून में मुख्यतः धान रोपने का वक्त होता है। इस वक्त किसानों को बिजली की नियमति सप्लाई की जरूरत होती है। पंजाब में पावरप्लांट्स में कोयले की कमी और रोपाई के सीज़न के बाद लागू हो रहे इस नियम से देखना होगा कि क्या असर होता है। ये भी माना जा रहा था कि सरकार अपनी घोषणा की टाइमिंग पर फिर से विचार कर सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-