Breaking News

उत्तराखंड के विकास को एक नई पहचान दिला रहे सीएम धामी:मनीष वर्मा

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2022)

देहरादून । पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यकुशलता और सांगठनिक क्षमता को उत्तराखंड में भाजपा के लिए वरदान बताया है।

यहाँ जारी एक बयान में मनीष वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी सोच और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने में उत्तराखंड के युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 साल के उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अब तक के कार्यकाल को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया है।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि युवा सोच के मुख्यमंत्री राज्य की प्रगति के लिए केंद्र की विकास की योजनाएं जिस कुशलता के साथ लागू कर रहे हैं उससे आने वाला दशक एक आदर्श राज्य की परिकल्पना को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि सीएम धामी की लोकप्रियता के चलते तमाम जगह से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए विधायक अपनी सीट खाली करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जिस सीट से भी चुनाव लड़ेंगे वहीं से उन्हें भारी मतों से जनता जिताने को तत्पर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-