Breaking News

काशीपुर :बॉक्सिंग एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक व बॉक्सरों को किया गया सम्मानित

@गिरीश चन्द्र शर्मा

काशीपुर(15 अप्रैल 2022) । महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी काशीपुर के नोमान खान ने स्वर्ण और अभिषेक मार ने कांस्य पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया है। बीते सप्ताह उत्तराखंड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में किया गया।

मोहल्ला कटोराताल निवासी मुख्तर खान का पुत्र नोमान पिछले कुछ समय से अकादमी में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहा है। बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट उत्तराखंड एथलेटिक्स सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर राजीव चौधरी और एकेडमी के मुख्य कोच पूरनचंद पांडे ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

बॉक्सिंग कोच पूरन चन्द्र पांडे विगत 15 वर्षों से निस्वार्थ भाव व निशुल्क रूप से खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के क्षेत्र में प्रतिभा निखार रहे हैं और उनके सिखाए हुए कई खिलाड़ी आज पुलिस, सेना और सरकारी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

कार्यक्रम में अलका पाल ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशांत जायसवाल, संदीप, जितेंद्र सरस्वती, रेनू घिल्डियाल, रीता जोशी, मदन सिंह आदि थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-