Breaking News

प्रख्यात पत्रकार राकेश अचल को शब्द ऋषि सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2022)

ग्वालियर। प्रदेश के चर्चित पत्रकार,लेखक राकेश अचल को 15 अप्रैल को स्टेट प्रेस क्लब इंदौर की ओर से विख्यात लेखक नरेश मेहता स्मृति शब्द ऋषि सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।क्लब के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल ने ये जानकारी दी। प्रदेश के चौदह अन्य पत्रकारों को भी ये सम्मान मिलेगा।

खारीवाल ने बताया कि समारोह 15अप्रैल को रवीन्द्र भवन में सुबह 11बजे होगा।अचल देश के विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार हैं।उनकी अब तक अलग विषयों पर एक दर्जन पुस्तकें आ चुकी है।हाल ही में उनका उपन्यास ‘गद्दार ‘ बेहद चर्चित रहा है। राकेश अचल बीते चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं।वे चीन, अमेरिका समेत अनेक देशों की यात्रा भी कर चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-