@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2022)
काशीपुर । ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करने वाला केदारनाथ अब सकते हैं। उसकी कमाई का जरिया ई रिक्शा दिन दहाड़े चोरी कर फरार हो गया। चोर बड़े आराम से दिन में रेकी करने के बाद कालोनी में से ई रिक्शा चलाकर ले गया। सूचना पुलिस को लिखित में दे दी गई है हालांकि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर ले ली लेकिन रिसीविंग नहीं दी है।
दुर्गा कालोनी निवासी केदारनाथ पुत्र अमरनाथ रोज की तरह बीते रोज 8 अप्रैल को साढ़े 12 बजे ई रिक्शा संख्या यू के 18 ई आर 3171 से मजदूरी कर अपने घर पहुंचा और घर के गेट पर ई रिक्शा खड़ी कर दी और खाना खाने अंदर चला गया। खाना खाकर जब केदारनाथ जब थोड़ी देर बाद बाहर आया तो ई रिक्शा गायब थी। उसने आसपास के सीसीटीवी कैमरों में देखा तो एक युवक ई रिक्शा ले जाते हुये दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
केदारनाथ ने आईटीआई पुलिस थाने में ई रिक्शा चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने केदारनाथ की तहरीर लेकर ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी तथा आसपास छानबीन की लेकिन चोर का पता नहीं लग पाया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal