Breaking News

सम्मान :लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाटक अकादमी सम्मान

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल, 2022)

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें उत्तराखंड में लोक संगीत क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। विज्ञान भवन में हुए समारोह में 44 अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया गया। नरेंद्र सिंह नेगी के साथ समारोह में उनकी पत्नी ऊषा नेगी भी मौजूद थीं।

नरेन्द्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उनके साथ कला और साहित्य क्षेत्र की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार दिया गया। पारंपरिक लोक संगीत के क्षेत्र में दस कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें नरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हैं। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख की राशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भी दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-