Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों का जायजा लिया

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल, 2022)

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने श्री केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, यात्रा मार्ग में नेटवर्क की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखे जाने व कार्य कर रहे मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा सहित रहने-खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि धाम में चल रहे कार्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में जेई की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। यदि किसी जेई को तैनाती के निर्देश दिए गए हैं और उनके द्वारा अपनी तैनाती नहीं दी गई है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

मुख्य सचिव डॉ. संधू ने हेमकुण्ट साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने गोविन्द घाट से पुलना सड़क और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई गोविन्दघाट से पुलना को जाने वाली सड़क को यात्रा से पूर्व ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरूद्वारा में पीडब्लूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-