Breaking News

बड़ी खबर :आंध्रप्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल, 2022)

आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। अब मुख्यमंत्री जगन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन करेंगे। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में बदलाव का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक के बाद पहले चरण में 24 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। कैबिनेट में एकमात्र सीएम जगन रेड्डी ही बचे हैं, जिन्हें इस्तीफा सौंपा गया है।

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाना तय था, क्योंकि सीएम ने पहले ही कहा था कि उनका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अपनी टीम बदल देंगे। यह बदलाव दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-