Breaking News

बड़ी खबर :आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों को अर्द्धनग्न कर थाने में पिटाई, तस्वीर हुई वायरल, जानिये क्या है पूरा मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2022)

पुलिस ने एक एमएलए के खिलाफ खबर चलाने पर एक डिजिटल पत्रकार व उसके साथियों को अर्द्धनग्न होने पर मजबूर किया और उनकी जमकर पिटाई भी की। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर वहाँ भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार एक भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ लिखी गई एक खबर को लेकर पत्रकार की शिकायत की थी और पत्रकर कनिष्क तिवारी तथा उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं जो तस्वीर वायरल हुई है उसे कोतवाली पुलिस द्वारा रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कूंदेर की गिरफ्तारी को लेकर विरोध किये गए विरोध प्रदर्शन से भी जोड़ा जा रहा है। नीरज कूंदेर पर कथित फर्जी एफबी अकाउंट चलाने का आरोप है। इस अकाउंट की शिकायत भी सीधी विधायक और उनके पुत्र ने पुलिस से की थी। फर्ज़ी अकाउंट के आई पी एड्रेस के तार नीरज तक पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। वायरल तस्वीर नीरज कूंदेर की गिरफ्तारी के विरोध किये जाने पर डिजिटल पत्रकार और रंगकर्मियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की है।

कनिष्क ने बताया कि पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को 18 घंटे थाने में रखा। थाने में बस कपड़े ही नहीं उतरवाये गए बल्कि परिसर में जुलूस भी निकाला गया। थाने से तस्वीरें विधायक और उनके बेटे को भी भेजी गईं। कनिष्क फ्रीलान्स पत्रकार हैं और बघेली में अपने यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाते हैं। उनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं। दूसरी ओर पुलिस का आरोप है कि ये लोग फर्जी आईडी से पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में रंगोत्सव की धूम: सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, कुमाऊंनी व पूर्वांचल के लोक गायक गायिका सजायेंगे सुरों की महफिल, महापौर दीपक बाली ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2026) काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-