Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर समेत चारो रोडवेज डिपो के विलय का फैसला स्थगित

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2022)

काशीपुर समेत चार अन्य रोडवेज डिपो के विलय को परिवहन मंत्री ने फिलहाल स्थगित करने के आदेश दिये हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को एक पत्र में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने निर्देश दिया है कि काशीपुर डिपो के रामनगर डिपो में, रानीखेत डिपो को भवाली डिपो में, श्रीनगर डिपो को ऋषिकेश डिपो में तथा रूडकी डिपो को हरिद्वार डिपो में विलय करने के निर्णय को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया जाये।

पत्र में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि इस मामले में  सरकार के पिछले कार्यकाल में अक्टूबर 2021 में निर्णय लिया गया था लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद निगम द्वारा उन्हें इस अवगत कराये बिना यह आदेश जारी कर दिये गये। जबकि पहले परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में यह मामला लाना चाहिए था।

बता दें कि पहले सरकार में जो परिवहन मंत्री थे वह अब कांग्रेस में हैं। हालांकि सरकार तब भी भाजपा की ही थी। डिपो के विलय को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और भाजपा के इस फैसले का विरोध किया था।

उधर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक कैलाश पांडे ने रोडवेज डिपो के विलय को रोकने पर सरकार का आभार जताया है। वहीं भाजयुमो के प्रदेश संयोजक राहुल पैगिया को भी रोडवेज कर्मचारियों के हित में प्रदेश सरकार तक उनकी बात पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-