Breaking News

काशीपुर रोडवेज डिपो के विलय पर कांग्रेस ने बांटे लॉलीपाप

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2022)

काशीपुर। रोडवेज डिपो के विलय के विरोध में एकजुट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार शाम यहां महाराणा प्रताप चौक के निकट लॉलीपॉप का वितरण किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का जश्न मनाना जरूरी है। इस बीच वे सरकार पर तंज कसने से बिल्कुल भी नहीं चूके। कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्थापित विकासके आयामों को भाजपा सरकार चुन चुन कर समाप्त करती जा रही है। कहीं जगहों व योजनाओं के नाम परिवर्तित किये जा रहे हैं तो तमाम जनहितकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया गया है, या फिर उनके नाम बदल रहे हैं।

वर्ष 1982 में स्थापित प्रदेश के सबसे बड़े काशीपुर डिपो का रामनगर में विलय किया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इससे न सिर्फ आम जनता बल्कि रोडवेज कर्मचारियों में भी रोष व्याप्त है। सभी की मांग है कि डिपो को यहीं रहने दिया जाए और आदेश को निरस्त किया जाए लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि विलय संबंधी आदेश वापस न होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। यदि 7 दिनों के अंदर राज्य सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती है तो इस फैसले के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विमल गुड़िया, एनसी सिंह बाबा, ब्रह्मा पाल, महेन्द्र लोहिया, प्रभात साहनी, ब्रजकिशोर, इंदर सेठी, सुरेन्द्र कुमार बाठला, डा. रमेश कश्यप,अब्दुल कादिर, सुरेश शर्मा, अरुण, विकल्प गुड़िया, चेतन अरोरा, अनित मार्कण्डेय, शाह विक्रम सिंह आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-