Breaking News

बड़ी खबर :अवैध वसूली कर रहे कथित पत्रकारों को लेकर काशीपुर मीडिया सेंटर में आक्रोश,बैठक बुलाई, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2022)

काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेंटर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेंटर कार्यालय में काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान काशीपुर में कुछ तथाकथित पत्रकारों के द्वारा की जा रही अवैध बसूली की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।

काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी नें कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कुछ लोग जो अपने को पत्रकार बता कर लोगों को बेबजह परेशान कर रहे है। यह लोग काशीपुर मीडिया सेंटर से दूर दूर तक कोई वास्ता नही रखते है। ऐसे में इनके द्वारा किये जा रहे कृत्यों से काशीपुर मीडिया सेंटर की बदनामी हो रही है जो बर्दाश्त से बाहर है। महामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस बाबत काशीपुर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

बैठक के दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे लोगों का काशीपुर मीडिया सेंटर पुरजोर विरोध करता है। इस दौरान शिव अवतार शर्मा, विकास गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक, आरडी खान, विनोद भगत, अभय कुमार, श्याम मिश्रा, राजेश शर्मा (भास्कर), दीप पाठक, कुन्दन विष्ट, आसिफ रजा, करन सिंह, सतीराम राणा, भगीरथ शर्मा, मुकुल मानव, नवीन अरोरा, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, करन सिंह, जुगल किशोर जुग्गी, फरीद, जुगनू खान, समीर खान, मुकीम आलम आदि समेत काशीपुर मीडिया सेन्टर के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र में समाचार संकलन में जुटे काशीपुर मीडिया सेन्टर के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में की हुई कार्यवाही पर अपनी सहमति व्यक्त की। काशीपुर मीडिया सेन्टर से जुड़े समस्त पत्रकारों  की सूची आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-