Breaking News

उत्तराखंड :नेपाल की संसदीय समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम धामी से

@शब्द दूत ब्यूरो( 04 अप्रैल 2022)

देहरादून । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।

नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री हरका बहादुर कुंवर, सदस्य श्री महेश दत्त जोशी, श्री भरत बहादुर खटका, श्री कृष्ण बहादुर चौधरी, श्री अक्कल बहादुर रावत, सुश्री अंबी कुमारी थापा एवं श्री कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-