@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2022)
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व की भाँति सीनियर सिटीजन को रेलवे मे मिलने वाली छूट उनकी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए पुनः बहाल की जाय।
एक अन्य ज्ञापन मे उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मांग की है कि काशीपुर मे बन रहे फ्लाई ओवर के दोनों और की सर्विस लेन की मरम्मत न होने से बड़े बड़े गड्ढे हो गये है जिस कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
जनहित को देखते हुए उसकी मरम्मत कराई जाय। साथ ही उपजिलाधिकारी से मांग की कि नगर क्षेत्र मे ई रिक्शा के मार्ग निर्धारित न होने के कारण शहर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर निजी व व्यवसायिक वाहन बेतरतीब खड़े रहते है जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यवाही करें। प्रतिनिधिमंडल मे ज्ञापन देने वालो मे चंद्र भूषण डोभाल,सुरेश शर्मा,मनोज जोशी एडवोकेट,उमेश जोशी एडवोकेट ,हरिप्रकाश शर्मा,अरुण वर्मा,सुरेश जोशी,मनोज डोबरियाल,टीका सिंह सैनी, खान चौधरी,आर,सी पाठक शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal