Breaking News

भाजपा से नाता जोड़ने की बात पर बोले हरीश रावत-मैं घायल योद्धा हूं

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल, 2022)

भाजपा नेताओं के साथ आए दिन मुलाकातों की वजह से सियासी गलियारों में हो रही चर्चाओं को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हास्यास्पद करार दिया है। भाजपा से नाता जोड़ने की संभावना को खारिज करते हुए हरीश रावत ने कहा कि, ऐसा तो कभी हो नहीं सकता।

बकौल हरीश रावत, मैं एक घायल योद्धा हूं। सभी लोग शिष्टाचारवश ही मुलाकात के लिए आ रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की आए दिन तारीफ करने की वजह बताते हुए रावत ने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे फैसले करेगा, उसकी तारीफ की ही जाएगी। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी एक अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन एक परिवार में केवल एक पेंशन समेत कुछ फैसले उन्होंने गलत लिए। धामी ने उसमें सुधार किया है। हां, जो गलत फैसले हैं ,उसके लिए विरोध भी किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष-प्रदेश अध्यक्ष के चयन में देरी को रावत ने सही बताया। कहा कि गंभीर फैसलों में समय लगता है। गरम गरम खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष का फैसला कांग्रेस की भविष्य की दिशा भी तय करेगा। इसलिए समय लगता है लगे, लेकिन निर्णय अच्छा ही होना चाहिए। विस सदस्य बनने के लिए सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर रावत ने पार्टी नेताओं को भी सलाह दी कि वो भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-