@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2022)
तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्टाफ को बंदूक के बल पर आतंकित कर बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित उज्जीवन बैंक से 18 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। एक दिन में दो बैंकों में लूट की वारदात से कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
जानकरी के अनुसार घटना के समय बैंक में 5 कर्मचारी व तीन ग्राहक थे। बैंक के गार्ड भी ड्यूटी पर थे। अचानक आये बदमाशों ने सभी लोगों को गन प्वाइंट पर लिया और बैंक की सारी अलमारी, लॉकर खाली कर दिए। बताया जाता है कि बदमाश बहुत आराम से तीन बदमाश पैसों से भरे बैग लेकर मौके से फरार हो गए। लेकिन तीनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गये हैं। लूट की यह वारदात शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने आसपास की सीमाओं को सील कर दिया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही बैंक के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि हम लोग बैंक में काम कर रहे थे, तभी तीन लोग बैंक में आते हैं और उधर-इधर देखते हैं। उसके बाद वो लोग आपस में बंट जाते हैं। हम लोग कुछ समझ पाते उसे पहले ही उन लोगों ने गन निकाल ली और हम लोगों से एक जगह जमा होने के लिए कहा। गार्डों को भी उन लोगों ने बंदी बना लिया। उनके जाने के बाद हम लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal