Breaking News

काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले का वैदिक मंत्रोच्चार व ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2022)

काशीपुर। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेले का आज वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ शुभारंभ हो गया। मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने संयुक्त रूप से किया।

विगत दो वर्ष से कोरोना के चलते यह मेला लगातार स्थगित होता रहा था। आज मेले के शुभारंभ के पश्चात वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी थी।  मेले के शुभारंभ पर पूजा अर्चना कराने में पंडा परिवार के प्रधान पंडा वंशगोपाल अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती वंदना अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि मेला पिछले 2 साल से कोरोना वायरस के चलते स्थगित हो रहा था। इस बार कोरोना का खतरा पहले की अपेक्षा कम  है। फिर भी पुलिस व प्रशासन द्वारा एहतियात बरती जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मेले की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

इस अवसर पर अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, आम म आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पूनम पंत,नगर निगम के एम एन ए विवेक राय, एएसपी चंद्रमोहन , सीओ वीर सिंह कोतवाल मनोज रतूड़ी, मेला प्रभारी विद्या दत्त जोशी,सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, वंदना अग्निहोत्री, पंडा वंश गोपाल, पंडा कृष्ण कुमार, पंडा विवेक अग्निहोत्री, पंडा शक्ति अग्निहोत्री, पार्षद अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, पुष्कर बिष्ट, क्लीन एंड ग्रीन के विक्की सौदा, मनीष सपरा निर्मल ठाकुर समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मेले में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध किये गये हैं।  कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए कोई भी व्यक्ति मेले के अंदर हुड़दंग मचाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-