Breaking News

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर होमवर्क पूरा, हाईकमान के सिग्नल का इंतजार

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2022)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर होम वर्क पूरा कर लिया है। जल्द ही मंत्रियों को विभाग बंटने की उम्मीद है। गौरतलब है कि धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च को आठ मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, तीन दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यूपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर चर्चा की है। माना जा रहा है कि हाईकमान से सिग्नल मिलते ही मुख्यमंत्री धामी कभी भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पुराने मंत्रियों को ज्यादात्तर उनके पूर्व विभाग ही दिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में अभी तीन पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं में लाबिंग चल रही है।

इसमें कौन-कौन मंत्रिपद पाने में सफल हो पाते हैं, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा पर पार्टी सूत्रों का कहना है कि शेष पद भरने में अभी वक्त लगना तय है। अभी राज्य के सात जिलों से मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में पार्टी हाईकमान क्षेत्रीय व सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी फिलहाल कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रख सकते हैं। दरअसल, अभी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं लिहाजा, उनके कोटे के विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री स्वयं ही देख सकते हैं। अगर इन विभागों को पहले से बांट दिया तो फिर बाद में मंत्रियों से वापसी के वक्त असहज स्थिति पैदा हो सकती है। माना जा रहा है कि सीएम अपने पास गृह, कार्मिक, सुराज एवं भ्रष्टाचार एवं उन्मूलन, वित्त, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, उद्योग, सूचना आदि विभाग अपने पास ही रखेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-