Breaking News

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र से पहले ही प्रेमचंद अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च, 2022)

राज्य की नवनिर्वाचित कैबिनेट में भले ही किसी मंत्री को अभी तक कोई पोर्टफोलियो नहीं मिला है, लेकिन मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सीएम की संस्तुति पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋषिकेश से निर्वाचित विधायक अग्रवाल 29 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री के दायित्व के लिए ऋषिकेश से चौथी बार निर्वाचित प्रेमचंद अग्रवाल के नाम की संस्तुति की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि उन्हें यह दायित्व अगले पांच सालों के लिए मिला है या फिर दी गई जिम्मेदारी तात्कालिक सत्र के लिए ही है।

नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद ही माना जा रहा था कि पांच साल विधानसभा अध्यक्ष पद के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व दिया जा सकता है। मंत्रिमंडल को विभागों के बंटवारे के बाद यह दायित्व उनके पास रहेगा या इसके साथ ही उन्हें कुछ और विभाग भी मिलेंगे, इसपर फिलहाल कोई बात सामने नहीं आई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-