Breaking News

उत्तराखंड: राज्य के दो अधिकारी केंद्र के लिए हुए रिलीव

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च, 2022)

शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है पिछले दिनों दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार में तैनाती के आदेश जारी हो चुके थे। लिहाजा आईएएस अधिकारी अमित नेगी जोकि राज्य में सचिव वित्त एवं स्वास्थ्य के पद पर तैनात थे जिनको केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नवीन तैनाती के लिए मंजूरी दे दी गई है अमित नेगी वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

वही भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल भी रिलीव हो गए हैं। एडीजी पुलिस संजय गुंज्याल को भी बीएसएफ में तैनाती मिली है । सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने दोनों अधिकारियों के रिलीव किए जाने की पुष्टि की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-