Breaking News

काशीपुर में बन रहा विश्वकर्मा सामुदायिक भवन होगा भव्य :धीमान

अशोक कुमार धीमान, अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा काशीपुर

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2022)

काशीपुर । विश्वकर्मा महासभा के द्वारा रामनगर रोड पर एक विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। लगभग छह हजार वर्ग फुट में निर्माणाधीन इस भवन का नाम विश्वकर्मा सामुदायिक भवन रखा गया है।

विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार धीमान ने बताया कि विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा के अलावा मां दुर्गा, श्रीराम दरबार, शनि महाराज व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। श्री धीमान ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्रयास सन 2004 से किये जा रहे थे। जब महासभा द्वारा रामनगर रोड पर साक्षी बिहार में जमीन महासभा द्वारा क्रय की गई थी। उन्होंने बताया कि साक्षी बिहार में प्रेमदीप प्रापर्टी डीलर स्वामी स्व दीपक शर्मा ने 1000 फिट जमीन महासभा को दानस्वरूप प्रदान की गई थी।

श्री धीमान ने बताया कि विश्वकर्मा महासभा के इस निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए विश्वकर्मा समाज के अतिरिक्त अन्य अनेक लोगों ने अपना सहयोग दिया था। सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि विश्वकर्मा सामुदायिक भवन हेतु आवंटित की गयी वहीं तत्कालीन विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी अपनी विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये अवमुक्त कराये गये थे।

श्री धीमान ने कहा कि भवन विश्वकर्मा महासभा का है लेकिन सभी वर्गों और समाज के लोगों के लिए उपलब्ध होगा। विश्वकर्मा महासभा के संरक्षक डॉ आर सी शर्मा, महामंत्री नरेश चंद्र शर्मा तथा कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा के साथ महासभा के लोग विश्वकर्मा सामुदायिक भवन के निर्माण में भरपूर सहयोग कर रहे हैं।

बता दें कि अशोक कुमार धीमान शहर की कई अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-