काशीपुर (24 मार्च 2022) ।काशीपुर स्थित श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी के छात्र-छात्राएं अपनी निष्ठा, लगन और परिश्रम के बल पर देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं। इसी क्रम में श्रीराम संस्थान के बी०सी०ए० पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का विश्वविख्यात कंपनियों में चयन हुआ है। जिसमें चार और छात्राओं स्नेहा सिंह का टीसीएस, दीक्षा बिष्ट, सपना तिवारी व वैशाली चौधरी का विप्रो में चयन हुआ है। इस चयन से छात्र-छात्राओं के परिवार एवं श्रीराम संस्थान परिवार में खुशी का माहौल है।
ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों ने इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और उक्त छात्राओं को हमेशा संस्थान से जुडे रहने व जूनियर्स की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ० एस०एस० कुशवाहा, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष बलविन्दर सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसी प्रकार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। साथ ही साथ उक्त छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
……………………….
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
