Breaking News

पुराने कांग्रेसी बना रहे भाजपा की सरकारें, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी सरकार में पुराने कांग्रेसी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च, 2022)

40 विधानसभा सीटों वाले देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में बीजेपी ने इस बार 20 सीटें जीत लीं। लेकिन जीते हुए इन 20 विधायकों में से 12 इम्पोर्टेड हैं। यानी दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आकर जीते। इनमें सबसे ज्यादा 8 विधायक कांग्रेस से आए। अब इन्हीं की दम पर बीजेपी ने 20 का आंकड़ा छुआ।

गोवा की तरह ही 60 सीटों वाले मणिपुर में बीजेपी ने 32 सीटें जीतीं। यहां भी 8 विधायक ऐसे हैं जो पहले कांग्रेस में थे। मणिपुर में बीजेपी ने जिन एन बिरेन सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया है, वो 2004 से 2016 तक यानी 12 साल कांग्रेस में रहे। वे 2017 में ही पार्टी में शामिल हुए थे।

सिर्फ मणिपुर, गोवा ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को बीजेपी ने तोड़ा। सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, सौरभ बहुगुणा जैसे नेता 2017 में ही बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं सरिता आर्य और किशोर उपाध्याय 2022 में बीजेपी में शामिल हुए। यूपी के रायबरेली से दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह भी भाजपाई हो चुकी हैं। 2022 में बीजेपी की टिकट पर वो रायबरेली सीट जीतीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ के अनुसार कुछ लोग राजनीति को प्रोफेशन के तौर पर देखते हैं। कंपनियां बदलने की तरह पार्टियां बदलते हैं। ऐसे लोगों का कोई आइडियोलॉजिकल कमिटमेंट नहीं होता। ये कायर लोग होते हैं।

इन चुनावी राज्यों को छोड़ दिया जाए तो बाकी राज्यों में भी पुराने कांग्रेसी नई बीजेपी बना चुके हैं। दो साल पहले मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद से मप्र में बीजेपी की सरकार है। यूपी चुनाव के पहले आरपीएन सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए। वे पूर्वांचल में कांग्रेस के मजबूत किले की तरह थे।

राजस्थान में सचिन पायलट भी सीएम अशोक गहलोत से बगावती हो गए थे। जैसे-तैसे केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी छोड़ने से रोक पाया। इसी तरह असम में 2014 में हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को छोड़ दिया था। 2021 में जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें सीएम बनाया। वे कांग्रेस में रहते हुए भी सीएम बनने की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर दिया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-