Breaking News

उत्तराखंड की धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तस्वीरों में

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2022)

देहरादून । उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहाँ परेड मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल किये आठ मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की।  परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने   सतपाल महाराज,  प्रेमचन्द अग्रवाल,  गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, चन्दन राम दास एवं  सौरभ बहुगुणा को भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड  सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव वालियान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, श्री अजय टम्टा, राज्य सभा सासंद अनिल बलूनी,  नरेश बंसल, दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,समेत सभी विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-