Breaking News

उत्तराखंड: पहली महिला स्पीकर बनी ऋतु खंडूड़ी, पिता बीसी खंडूड़ी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च, 2022)

उत्तराखंड के कोटद्वार विधानसभा से चुनाव जीतने वाली ऋतु खंडूड़ी के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी। पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभालते आए हैं। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से विधायक ऋतु की उम्र 56 साल है। पिता बीसी खंडूड़ी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

ऋतु ने 1986 में मेरठ यूनिवर्सिटी के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। पिता बीसी खंडूड़ी 2007 से 2009 और फिर 2011 से 2012 के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। खंडूड़ी सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में आए थे। मेजर जनरल रैंक से रिटायर हुए खंडूड़ी को 1982 में अति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था।

खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा से जीतने वाले वो पहले सांसद हैं और यहां से कुल पांच बार जीतकर सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2007 में खंडूरी के नेतृत्व में बीजेपी को उत्तराखंड में जीत मिली और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। पहले वे 2009 तक मुख्यमंत्री बने रहे। फिर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मुख्यमंत्री बना दिया गया। फिर 2011 से 2012 तक चुनाव से ठीक पहले बीसी खंडूड़ी दोबारा मुख्यमंत्री बने रहे।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खंडूरी है जरुरी का नारा दिया था, लेकिन खंडूड़ी अपनी ही सीट नहीं निकाल पाए। उन्हें कोटद्वार सीट पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने हरा दिया। इसके बाद से ही खंडूड़ी ने राजनीति से दूरी बना ली थी और उनकी बेटी ऋतु ने राजनीतिक विरासत संभाल ली।

इस बार इसी सीट पर बेटी ऋतु ने पिता की हार का बदला लिया। ऋतु ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया। इसके पहले ऋतु खंडूड़ी ने 2017 में पहली बार यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस पार्टी में हैं और गढ़वाल सीट से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-