Breaking News

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, कुछ कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप, बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च, 2022)

भाजपा शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड में नई सरकार के गठन में युवा और नए चेहरों को तवज्जो दे सकता है। विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा और नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। उधर सूबे में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को  प्रोटेम स्पीकर की राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।

दरअसल, विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में भाजपा ने युवा नेतृत्व के नारे पर चुनाव लड़ा है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं लेकिन पार्टी के सामने अब युवाओं को आगे लाने की चुनौती है।

ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी नई सरकार में नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। राज्य की पांचवीं विधानसभा में भाजपा के नौ विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र चालीस साल से कम है। इनमें से कई दूसरी बार के विधायक हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से कुछ युवाओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्य में गठित हो रही नई सरकार में युवा चेहरे के रूप में सौरभ बहुगुणा, विनोद कंडारी में से किसी एक को जगह मिल सकती है।

इसके अलावा नए चेहरों में विधायक ऋतु खंडूड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल, डा. मोहन सिंह बिष्ट, चंदन राम दास आदि के नाम चर्चा में हैं।

सूत्रों के अनुसार नई कैबिनेट से कुछ पुराने मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। हालांकि सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य के रिपीट होने की उम्मीद है। पिछली सरकार में मंत्री रह चुके कुछ नेताओं की छुट्टी भी होनी है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष भी इस बार किसी नए चेहरे को बनाया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-