© डा.रामशंकर भारती
झाँसी / पृथ्वीपुर ( 21 मार्च 2022) । जानेमाने बुंदेली कवि आशाराम वर्मा ‘नादान ‘ की सद्य प्रकाशित बुंदेली में लिखी काव्य कृति ‘ मेंपर भरौ मिठास ‘ का विमोचन एक समारोह ह में बुंदेली के विद्वानों ने किया। इस अवसर साहित्यकारों – कवियों एवं पत्रकारों का सारस्वत सम्मान भी किया गया।
इस अवसर मंचासीन विद्वानों ने पृथ्वीपुर (निवाड़ी ) निवासी बुंदेली के प्रख्यात कवि आशाराम वर्मा नादान की बुंदेलीकाव्य कृति’ मेंपर भरौ मिठास ‘ को चौकड़िया छंद की उत्कृष्ट कृति घोषित करते हुए बुंदेली भाषा के संवर्द्धन के लिए सुकवि आशाराम वर्मा नादान को साधुवाद दिया।
समारोह की अध्यक्षता रतिभानु तिवारी कंज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डा.लखन लाल खरे उपस्थित रहे। इस अवसर सरस कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जिसमें कवियों ने मनमोहक काव्य पाठ किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि डा.रामशंकर भारती , प्रदीप कुमार पाण्डेय , संतोष पटैरिया , प्रभुदयाल श्रीवास्तव , जवाहर लाल द्विवेदी , नरेन्द्र मोहन अवस्थी आदि विद्वान उपस्थित रहे।
काव्य पाठ करनेवाले बुंदेली कवियों में डा.देवदत्त द्विवेदी , डा.शुकदेव व्यास , कल्याण दास साहू पोषक , डा. साधना शर्मा ,श्रीमती इंद्र प्रभा खरे , मीनू गुप्ता ,डी.आर. वर्मा बेचैन
कुँवर राजेन्द्र यादव , के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र द्विवेदी तथा अन्य अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन उमाशंकर खरे उमेश ने किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal