Breaking News

बड़ी खबर :अनिल बलूनी होंगे उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री!

@शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2022)

47 विधायकों के भारी बहुमत से सत्ता में वापसी के साथ उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाई है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चाओं में चल रहे हैं। अब सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

फिलहाल जो रिपोर्ट आ रही है उन पर अगर भरोसा किया जाये तो अनिल बलूनी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अनिल बलूनी का नाम लगभग तय हो चुका है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। यदि अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं हुआ तो राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को उत्तराखंड की कमान सौंपी जा रही है। बता दें कि अनिल बलूनी गृहमंत्री अमित शाह के करीब नेनेता माने जाते हैं। यही नहीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी अनिल बलूनी का नाम कई बार चर्चा में आया था तब कहा जा रहा था कि त्रिवेन्द्र को हटाकर उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-