Breaking News

काशीपुर :होली मिलन मेले में नवनिर्वाचित विधायक की गैरमौजूदगी से लोग हुये मायूस

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2022)

काशीपुर । भारत विकास परिषद द्वारा यहाँ रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गत पचास वर्षों से शहर में आयोजित होने वाला होली मिलन मेला विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों के लिए एक स्थान पर आम जनता से होली मिलने और शुभकामनायै देने तथा सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ एक आकर्षण का केंद्र बना रहता है। मेले में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के शिविर लगाकर उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दूसरे को होली की बधाईयाँ देते हैं।

इस बार भी कमोबेश सभी राजनीतिक संगठनों के लोग व जनप्रतिनिधि इसमें दिखाई दिये। लेकिन नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा होली मिलन समारोह से नदारद रहे जिससे अपने प्रिय विधायक को होली की शुभकामनाएं न देने से वंचित लोग मायूस नजर आये। अलबत्ता वर्तमान विधायक के पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भारतीय जनता पार्टी के शिविर में और मेले में लोगों से मिलते दिखाई दिये। बहरहाल विधायक निर्वाचित होने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक की गैरमौजूदगी वहाँ चर्चा का विषय बनी रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-