सरकारी आवास में दारोगा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की घटना से हड़कंप मच गया है।
@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2022)
जनपद गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में आज सुबह एक दुखद घटना हुई। यहाँ तैनात सब इंस्पेक्टर ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर लोग वहाँ पहुंचे और खून से लथपथ दारोगा को तत्काल उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए जहां चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अयोध्या निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र प्रताप सिंह 2017 बैच के थे। वह पिछले एक वर्ष से एक साल से तिवारीपुर थाने में बतौर सेकेंड अफसर तैनात थे । वह थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। इस दुखद घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ मेडिकल कालेज पहुंच गए और थानेदार से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दरोग़ा को गोली कैसे लगी इसकी जांच चल रही है।
हरेंद्र प्रताप सिंह के दाएं कनपटी के पास लगी गोली पार हो गई है। जिसकी वजह से हरेंद्र के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। जिस कमरे में घटना हुई है उसे सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। थाने में तैनात पुलिसकर्मी चर्चा कर रहे थे कि पारिवारिक विवाद में दरोगा ने खुद को गोली मारी है। पिछले कई दिनों से हरेंद्र परेशान दिख रहे थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal