Breaking News

उत्तराखंड: हार की समीक्षा के लिए 21 को मंथन करेगी कांग्रेस, नए अध्यक्ष के नाम पर भी होगी चर्चा

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर अंदरूनी मंथन चल रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के इस्तीफे बाद से अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान पांच कार्यकारी अध्यक्षों ने संभाली हुई है। नया अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर सियासी फिजाओं में कई नाम तैर रहे हैं।

अब तक दो विधानसभा चुनाव जीतने वाले गणेश गोदियाल को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। संगठनात्मक क्षमता और वाकपटुता से उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश भी की। लेकिन चुनाव में पार्टी को मिली हार ने उनके किए धरे पर पानी फेर दिया। इस चुनाव में उन्हें अपनी सीट भी हारनी पड़ी। चर्चा है पार्टी एक बार फिर से उनके नाम पर विचार कर सकती है। पार्टी पदाधिकारियों में चर्चा है कि उन्हें विषम परिस्थितियों में जिम्मेदारी मिली थी, ऐसे में उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए।

इधर, नए संभावित अध्यक्ष पद के लिए यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, राजेंद्र भंडारी और मनोज तिवारी जैसे नामों की भी चर्चा है। हालांकि इस बात की भी पूरी संभावना है कि गणेश गोदियाल को एक बार फिर से प्रदेश की जिम्मेदारी दे दी जाए।

सूबे में पार्टी को मिली करारी हार की समीक्षा और संगठनात्मक सुधार की जिम्मेदार कांग्रेस हाई कमान ने वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे का सौंपी है। अविनाश पांडे होली के बाद हार के कारणों पर विधायकों, पार्टी प्रत्याशियों और बड़े नेताओं के साथ मंथन करने के साथ ही संगठन के पुनर्गठन, नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तय करने का फार्मूला भी तलाशेंगे। समीक्षा बैठक 21 मार्च को तय की गई है। इसमें अविनाश पांडेय के साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-