Breaking News

काशीपुर :इस्कान की भजन संध्या होली मिलन मेले का मुख्य आकर्षण होगी, कल रामलीला मैदान में होगा आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2022)

काशीपुर । शहर में प्रतिवर्ष भारत विकास परिषद की ओर से होली मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार यहाँ रामलीला मैदान में लगने वाले होली मिलन समारोह में मुख्य आकर्षण नई दिल्ली से आ रही अंतरराष्ट्रीय इस्कान संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

परिषद के क्षेत्रीय मंत्री अजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन मेला अपने पचास वर्ष पूरे कर रहा है।  भारत विकास परिषद 25 वर्ष से इस होली मिलन मेले का आयोजन करती आई है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में कल इसे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

अजय अग्रवाल ने बताया कि परिषद द्वारा समय समय समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। कल होली मिलन मेला ऐतिहासिक होगा, क्षेत्र के लोग इस मेले को लेकर उत्साहित है । उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से मेले में पहुँचने का आग्रह किया है। इस दौरान आशीष अग्रवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक ,सुभाष चंद्र शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-