Breaking News

उत्तराखंड: फेसबुक पेज पर हरीश रावत की आपत्तिजनक फोटो वायरल, कहा- एडमिन माफी मांगे, नहीं तो कराऊंगा केस दर्ज

@शब्ददूत ब्यूरो (15 मार्च, 2022)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी। हरीश रावत ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह खबर झूठी है। उन्होंने कभी भी इस तरीके का कोई बयान नहीं दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘धामी की धूम’ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई उनकी आपत्तिजनक फोटो और पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरीके से झूठे समाचार प्रकाशित करने के लिए इस पेज के एडमिन, उनसे माफी मांगे, अन्यथा वह साइबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों निर्वाचन कार्यालय से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने सभी पोस्ट को तत्काल हटाने के आदेश दिए थे। इसको आपत्तिजनक व कानून के विरुद्ध माना था। उन्होंने कहा कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर नीचे एक जाली अखबार की कटिंग भी लगाई गई है।

लोग इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उस पर कमेंट कर रहे हैं। पोस्ट में हरीश रावत के हवाले से दर्शाया गया है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी। जबकि यह खबर झूठी है। उन्होंने कभी भी इस तरीके का कोई बयान नहीं दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-