Breaking News

उत्तराखंड :हरीश धामी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कांग्रेस में उठी

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2022)

कांग्रेस की उत्तराखंड में करारी हार के बाद अब पार्टी के नेता मंथन में जुट गये हैं। पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने कहा है कि अब उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी को धरातल पर उतरना चाहिए ना कि आरोप-प्रत्यारोप और गुटबाजी में उलझे। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का खेल छोड़कर कांग्रेस पार्टी को एकजुट होकर युवा चेहरों को आगे लाने की कवायद शुरू करनी चाहिए।

श्री मेहरा ने कहा कि  धारचूला विधायक  हरीश धामी जैसे युवा चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाए। मेहरा के मुताबिक उत्तराखंड की जनता भी युवा चेहरा चाहती है। ऐसे में  हरीश धामी से मजबूत कोई युवा चेहरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेता एकजुट होकर यह निर्णय ले लेते हैं कि हरीश धामी को ही नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए तो वाकई कांग्रेस के लिए यह एक अच्छा कदम होगा और उत्तराखंड कांग्रेस को बहुत मजबूती भी मिलेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-