Breaking News

बड़ी खबर :बिजली उपभोक्ताओं के 6400 करोड़ रुपये का बिल राज्य सरकार भरेगी, भाजपा सरकार का तोहफा

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2022)

सूबे की भाजपा सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार  ने कोरोना लहर के दौरान 31 अगस्त 2020 तक के बिजली बिल  माफ कर दिए गए हैं। इस बिजली बिल माफी को 2023 में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बिजली बिल माफी की घोषणा सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में की।

राज्य सरकार ने साफ किया कि प्रदेश के 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ रुपए बकाया हैं। अब इस पैसे को सरकार भरेगी. सीएम ने इस घोषणा को करते हुए तर्क भी दिया।उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे बंद थे।

लोगों के पास आय का साधन नहीं था, इसलिए ये फैसला लिया गया है। वहीं ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने बिजली बिल भर दिया है। ऐसे में उन लोगों का क्या होगा? इसी के ही साथ किन लोगों के बिजली बिल माफ किए जाएंगे ये भी एक बड़ा सवाल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नगर निगम काशीपुर की व्यापारियों को राहत: ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 मई की

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(30 अप्रैल 2026) काशीपुर। नगर क्षेत्र के व्यापारियों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-