Breaking News

उत्तराखंड: कौन होगा अगला मुख्यमंत्री के सस्पेंस के बीच दिल्ली में आज पुष्कर धामी और जेपी नड्डा की बैठक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च, 2022)

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इन नेताओं की होने वाली ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत हुई है।

लेकिन पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार चुके हैं। खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। उम्मीद है कि इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी आज उत्तराखंड को लेकर दिल्ली में अहम बैठक करेगी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल होंगे।

बता दें कि बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से 47 सीटों पर जीत हासिल की है। ये पहला मौका है, जब इस राज्य में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-