Breaking News

उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद सीएम चुनना टेढ़ी खीर बना, पर्यवेक्षक जानेंगे विधायकों की राय

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च, 2022)

चार राज्यों में भाजपा की जीत कितनी अहमियत रखती है इसका अंदाजा विधायक दल की बैठकों के लिए भेजे जा रहे पर्यवेक्षकों के कद से लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी का सीएम बनना तय हो चुका है।

इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मणिपुर और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इन राज्यों में होली के बाद 19 मार्च को विधायक दल की बैठकें होने की संभावना है।

उत्तराखंड में भारी बहुमत से जीतने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धामी की हार के बाद राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने अपना दावा पेश करना शुरू कर दिया है। राज्य में नेतृत्व की उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को सौंपी गई है। विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी उनके साथ होंगी।

जटिल राजनीतिक परिस्थितियों में बेहतर सामंजस्य बिठाने और सर्वसम्मति बनाने में माहिर राजनाथ सिंह विधायक दल की एक सर्वमान्य नेता चुनने में मदद करेंगे। फिलहाल वहां जीते हुए विधायकों में से किसी एक को चुने जाने की संभावना के बीच पुष्कर सिंह धामी के दावे को भी दरकिनार नहीं किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-