@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च, 2022)
कश्मीरी गेट के पास निकोलसन रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद आठ लोगों को बचा लिया गया। पुलिस का कहना है कि तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार कश्मीरी गेट के पास निकलसन रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत गिरी, कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
नॉर्थ जिला डीसीपी ने बताया कि किसी ने फोन कर निकलसन रोड, कश्मीरी गेट पर एक बिल्डिंग के गिरने की सूचना दी थी। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, फायर टेंडर और डीडीएमए को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर काम रहे सभी आठ मजदूरों को बचा लिया गया है। मलबे में दबे और लोगों की तलाश की जा रही है। राहत और बचाव का कार्य तेजी से जारी है।
दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर है। यह बिल्डिंग किस वजह से गिरी है। यह अभी पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal