Breaking News

उत्तराखंड: नई विधानसभा के गठन में अब फंसा नया पेच, सीएम नहीं बल्कि ये है बड़ी वजह

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च, 2022)

विधानसभा चुनाव में जनादेश हासिल करने के बाद भाजपा में नई कैबिनेट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी हलकों में यह सवाल तैर रहा है कि पार्टी पुराने चेहरों पर भरोसा जताएगी या नए चेहरों को मौका देगी, लेकिन इससे पहले अभी नई विधानसभा के गठन में कुछ देर हो सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। अब उत्तराखंड में बहुमत हासिल करने के बाद सबकी निगाहें नई सरकार के गठन पर लग गई हैं। लेकिन भाजपा के हलकों में यह चर्चा है कि नई सरकार के गठन में कुछ देरी हो सकती है। इसका कारण होलाष्टक माना जा रहा है। दरअसल, 10 मार्च से होलाष्टक लगा है जो अगले आठ दिन होली तक रहेगा।

पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐसे आसार जताए हैं कि होलाष्टक के कारण सरकार के गठन में देरी हो सकती है। बता दें कि माना जाता है कि होलाष्टक के दौरान कोई शुभ या मंगल कार्य नहीं होता।

राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू ने मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद पुष्कर सिंह धामी को कार्यवाह जिम्मेदारी सौंपने की अधिसूचना जारी कर दी है।

इधर, भारत निर्वाचन आयोग ने भी नई विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार गठन के बाद प्रोटेम स्पीकर मनोनयन होगा। राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे और प्रोटेम स्पीकर नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेंगे। फिर स्पीकर विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-