अराजक तत्वों ने हनुमान मंदिर में प्रतिमा के ऊपर का गुंबद तोड़ दिया जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है।
अलीगढ़ 12 मार्च 2022) । जलाली कस्बे में वनखंडेश्वर मंदिर में हनुमान प्रतिमा के ऊपर लगी गुंबद को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया इससे हिंदूवासी संगठनों में रोष व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार रात में कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर के ऊपर का गुंबद टूटा हुआ देखा इससे वहाँ लोग आक्रोश में आ गये। रात में ही हिंदू संगठनों के नेता इकट्ठा होकर वहाँ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी रात भर वहीं डटे रहे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट हरदुआगंज थाने में दर्ज की है।
आज सुबह मंदिर क्षतिग्रस्त की खबर पर हंगामे के बीच निकटवर्ती गांव के लोग भी मंदिर पर पहुंच गए। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने विरोध में कस्बे के बाजार बंद कर दिए गए हैं। पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है। लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए और वहाँ भड़काऊ नारेबाजी को देखते हुए कई थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।
पुलिस के उच्च अधिकारी एसपी देहात व एसडीएम भी मौके पर जमे हैं। हिंदू संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हंगामा शांत करने की बात कर रहे हैं। मौके पर भाजपा नेताओं ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है। वहाँ भाजपा के ठाकुर जसवीर सिंह, ठाकुर शाल्यराज सिंह, ठाकुर कुशल पाल सिंह, ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे हैं।
इस मामले में देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद समुदाय विशेष के युवक समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आधी रात पुलिस चौकी पहुंचकर नामजद के पक्ष रखने पर पूर्व चेयरपर्सन से जमकर नोंकझोंक हुई। अब प्रदर्शनकारी चेयरपर्सन की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं। कस्बे में लाठी डंडों के साथ लोगों ने जुलूस निकाला।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal