Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी-रूस के बीच सीधा संघर्ष पैदा कर सकता है ‘तीसरे विश्व युद्ध’ की स्थिति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च, 2022)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी। रूस द्वारा यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।

बाइडेन ने कहा, ‘‘हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहना और सटीक संदेश भेजना जारी रखेंगे। हम अमेरिका की पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे।”

जो बाइडेन ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव होने पर तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। यह कुछ ऐसा होगा, जिसे हमें रोकने का प्रयास करना चाहिए।”

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 30 देशों का समूह है, जिसमें उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देश शामिल हैं। बाइडेन ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन में जीत हासिल नहीं कर पाएगा।

बाइडेन ने कहा, ‘‘उन्हें (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) बिना किसी लड़ाई के यूक्रेन पर हावी होने की उम्मीद थी, वह नाकाम रहे।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन नाटो को तोड़ने और कमजोर करने के अपने कथित प्रयास में भी विफल रहे।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर दुनिया एकजुट हैं। बाइडेन ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। हम निरंकुश शासकों को दुनिया की दिशा तय नहीं करने देंगे।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-