Breaking News

विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस के असंतुष्ट जी-23 नेताओं की बैठक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च, 2022)

मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है। इन पांच राज्यों में मिली करारी हार के चलते कांग्रेस के 23 नेताओं का समूह यानी जी-23 अब एक बैठक करने जा रहा है, जो कि अगले 48 घंटों में होने वाली है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर इस बैठक की जानकारी दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि “हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और पार्टी की गिरावट से परेशान, जी-23 नेताओं ने अगले 48 घंटों में बैठक बुलाई है।”

बता दें कि साल 2020 में, कांग्रेस के 23 नेताओं के समूह ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। जिसमें सीडब्ल्यूसी सदस्यों, इसके अध्यक्ष और पार्टी के संसदीय बोर्ड के चुनाव सहित कई संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी।

वहीं चुनाव परिणामों के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वो विनम्रतापूर्वक लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जलभराव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सख्त, सीएम, मेयर व नगर आयुक्त को लिखा पत्र; स्थायी समाधान के निर्देश, नगर निगम के दावों पर सवाल उठे

🔊 Listen to this इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक उपाय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-