Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू, हारे हुए धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च, 2022)

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बाजी मारने के बाद भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है।

चंपावत विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने खटीमा से हारे सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर सीएम चुनाव लड़ने को राजी होते हैं तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। गहतोड़ी ने कहा कि प्रदेश में आज जितनी भी सीटें भाजपा के पक्ष में आई हैं वह धामी की बदौलत हैं।

उधर, डोईवाला सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार बृजभूषण गैरोला ने कहा है कि अगर पार्टी त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम बनाती है तो वे अपनी कुर्सी खाली कर देंगे। भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री के लिए कुर्सी खाली करने के लिए बोलने वालों की लम्बी फेहरिस्त होती जा रही हैं।

धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा नेतृत्व को एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद के लिए कवायद करनी होगी। राज्य के मुख्यमंत्री के लिए मदन कौशिक के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तक के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि ये भी कहा जा रहा हैं कि विधायकों में से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा।

हर बार की तरह मुख्यमंत्री की दौड़ में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत का नाम सबसे आगे है। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम भी चल रहा है। इन दोनों ही नेताओं के संघ ओर केंद्र के सभी बड़े नेताओं से बेहतर तालमेल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-