@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च, 2022)
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है। 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद से ही लोगों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। आज होनी वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दोपहर तक काफी कुछ परिदृश्य स्पष्ट हो जाएगा कि मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों में से किन 70 की किस्मत चमकने जा रही है। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है।
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार सभी 13 जिलों के लिए मतगणना के लिए सभी तैयारी हो गई हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन हॉल हैं जिनमें दो में ईवीएम और एक में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। थ्री-लेयर सिक्योरिटी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है।
गौरतलब है कि है पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की विधानसभा में कुल 70 सीटें और सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी। एग्जिट पोल में उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के वापसी का अनुमान जताया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

